प्रेरणा शाखा के रक्तदान शिविर में 7 महिलाओं सहित 22 लोगों ने किया रक्तदान

 

टीम एबीएन, कोडरमा। रक्तदान अनमोल है। इसका कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान से दूसरों को जीवन मिलता है। रक्तदान करनेवाले को लाभ भी है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रेरणा शाखा ने रविवार को श्री अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उदघाटन आइएमए जिला सचिव डॉ. नरेश पंडित, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. आके दीपक, सह चेयर मैन डॉ. सुजीत राज, सचिव सुरेश पिलानिया व सदस्य अरविंद सेठ ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में सात महिलाओं सहित 22 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया, आकृति चौधरी, ज्योति अग्रवाल, रश्मि शर्मा, रानी कालरा, आर्ची केड़िया, प्रगति गुप्ता, मनोज पिनालिया, प्रदीप हिसारिया, रोहित लोहिया, विक्की विश्वकर्मा, संदीप हिसारिया, तन्मय लड़ढा, चिराग हिसारिया, जीतेद्र टिबडेवाल, शैलेश दारुका, राहुल मोदी, रोशित आर्या, श्रेय जैन, विवेक पचिसिया तथा आदित्य पिलानिया के नाम शामिल हैं। उद्घाटन के मौके पर अतिथियों को बूके देकर स्वागत किया गया। वहीं प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया, सचिव नेहा हिसारिया, परियोजना निदेशक ममता बंसल, श्वेता अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवामंच की राष्ट्रीय इकाई इस वर्ष रक्तदान को अमृत महोत्सव के रुप में मना रही है। राष्ट्र में एक अप्रैल 22 से 31 मार्च 23 तक 365 दिन में एक हजार रक्तदान शिविर लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 75 हजार यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा है। इसी उद्देश्य को लेकर झुमरी तिलैया में शिविर लगाया गया है। और इसका उद्देश्य चलो सब मिलकर बढ़ाएं एक कदम के तहत रक्तदान कर महादान रखा गया है। आइएमए के सचिव डॉ नरेश पंडित ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य का कार्य है। जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है। वहीं चेयरमैन डॉ. आरके दीपक ने कहा कि रक्त किसी फैक्टरी में तैयार नहीं होता बल्कि इंसान ही किसी इंसान को रक्त दे सकता है। सह चेयरमैन डॉ. सुजीत राज ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन जिंदगी वहीं है जो दूसरों के काम आए। जिम्मेवार लोग समाज सेवा के कार्य में अपना योगदान दें। सचिव सुरेश पिलानिया ने प्रेरणा शाखा को इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि महिलाएं भी रक्तदान कर इतिहास रच रही हैं। वहीं प्रेरणा शाखा 29 मई को स्वास्थ्य कैंप लगाने का भी निर्णय लिया है। मौके पर शाखा की पूर्व अध्यक्ष प्रीति केड़िया, शालू चौधरी, पिंकी खेतान, काजल गुप्ता, सीए वंदना अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ दारुका, सचिव मुन्ना सुल्तानिया, हिमांशु केड़िया, मो जफर इकबाल, उमा शंकर कुमार मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse