विद्यार्थी जीवन में संजीवनी के समान है योग

 

टीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जन सेवा मंच एवं नटराज योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान पर पहाड़ी मंदिर के प्रांगण पर एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक शंकर राणा ने बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। इसलिए स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को योग का ज्ञान होना आवश्यक है…योग पढ़ाई में ध्यान केंद्रीत और मन को शांत करने में मदद करता है। जन सेवा मंच के संयोजक निशांत यादव, बिट्टू दिव्य, सुनील वर्णवाल, अतुल कुमार, अंकित मिश्रा, सौरभ चौधरी, अमरजीत कुमार, अमित अग्रवाल, मनीष केशरी और अरविंद गुप्ता, अमित कुमार एवं एकमी क्लासेस के बच्चे उपस्थित थे। सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की योग प्रोटोकॉल कराया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse