एसआर डीएवी पुंदाग के सचिन ने जीता गोल्ड मेडल

 

टीम एबीएन, रांची। यूथ गेम्स काउंसिल इंडिया की ओर से 7 मई से 9 मई 2022 तक गोवा के कलंग्यूट स्पोर्ट्स ग्राउंड में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग रांची के सचिन कुमार पाण्डेय ने झारखंड की ओर से बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 52 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। इससे पूर्व भी सचिन ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर विद्यालय सहित राज्य का मान बढ़ाया है। सनद रहे कि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी नई दिल्ली के प्रधान आर्य रत्न पद्मश्री डॉक्टर पूनम सूरी जी तथा निदेशक (पी एस 1) डॉक्टर जे पी शूर जी बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में रुचि लेने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने सचिन के लिए विशेष रुप से शुभकामना संदेश संप्रेषित किया है। इनकी उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन पी पी आर्य, डीएवी झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एमके सिन्हा, विद्यालय के मैनेजर वीके पाण्डेय, प्राचार्य एस के मिश्रा तथा खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse