टीम एबीएन, रायडीह। गांव की सरकार गठन को लेकर पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। सुबह सात बजे से मतदान आरंभ होते ही मतदाता वोट देने बूथ पहुंचने लगे। गुमला जिला के रायडीह, भरनो व सिसई में प्रथम चरण का चुनाव आज शांति पूर्ण संपन्न रहा। कहीं से भी किसी तरह के हंगामे की सूचना नहीं मिली। ग्रामीण अपने क्षेत्र के विकास के लिए जमकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। रायडीह प्रखंड के बूथ नंबर 38 में सुबह 8:55 बजे तक 455 मतदाताओं में से 88 ने अपने मत का प्रयोग किया था। उसी तरह बूथ नंबर 39 में 283 मतदाताओं में से 110 ने, बूथ नंबर 37 में सुबह 9:07 बजे तक 412 मतदाताओं में से 84 ने, बूथ नंबर 40 में 9:34 बजे तक 307 मतदाता में से एक सौ ने, बूथ नंबर 36 में 247 मतदाता में से 81 ने, बूथ नंबर 46 में 486 मतदाता में से 10 बजे तक 148 ने, बूथ नंबर 58 में 432 मतदाता में से 133 ने, बूथ नंबर 57 में सुबह 10:27 बजे तक 304 मतदाता में से 126 ने, बूथ नंबर 62 में 360 मतदाता में से 173 ने, बूथ नंबर 61 में 10:30 बजे तक 438 मतदाताओं में से 162 ने, बूथ नंबर 60 में 248 मतदाता में से 130 ने, बूथ नंबर 72 में 11:29 बजे तक 366 मतदाताओं में से 166 ने, बूथ नंबर 86 में 12 बजे तक 568 मतदाता में से 282 ने, बूथ नंबर 87 में 232 मतदाता में से 123 ने, बूथ नंबर 82 में 12:23 बजे तक 436 मतदाता में से 245 ने, बूथ नंबर 81 में 378 मतदाता में से 247 ने, बूथ नंबर 84 में 12:30 बजे तक 255 मतदाता में से 154 ने व बूथ नंबर 83 में 441 मतदाताओं में से 253 ने अपने मत का प्रयोग किया था। इधर सिसई प्रखंड व भरनो प्रखंड के बूथों में भी सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान के लिए उमड़ी थी। सिसई में 61.10 प्रतिशत, भरनो में 60.87 प्रतिशत एवं रायडीह में 66.17 प्रतिशत हुआ मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के निमित्त सदर अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत सिसई, भरनो एवं रायडीह प्रखंड के प्रथम चरण का मतदान सफलता पूर्वक कराया गया सम्पन्न। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में गुमला जिले के तीन प्रखंडों सिसई, भरनो एवं रायडीह में मतदान सम्पन्न कराया गया। जिसमे सिसई के मतदान केन्द्रों में कुल 61.10 प्रतिशत, भरनो प्रखंड के मतदान केन्द्रों में कुल 60.87 प्रतिशत तथा रायडीह प्रखंड के मतदान केन्द्रों में कुल 66.17 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रथम चरण में सिसई भरनो एवं रायडीह प्रखंड में हुए मतदान की कुल 62.71 प्रतिशत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse