टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव के तहत शनिवार को अपने तय समय से मतदान प्रारंभ हो गया है। सूरज की पहली किरण के साथ ही मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर कतारबद्ध होना प्रारंभ हो गये। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत लोहरदगा जिला के किस्को और पेशरार प्रखंड के कुल 171 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। पहले चरण में कुल 66,410 मतदाता चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। लोहरदगा में दो प्रखंडों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न हो रहा है, जिसमें 31,130 पुरुष और 30,280 महिला मतदाता शामिल हैं। पेशरार और किस्को प्रखंड में 44 संवेदनशील मतदान केंद्र और 127 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse