टीम एबीएन, गुमला। जिले के रायडीह, सिसई और भरनो में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी संख्या में भीड़ जुटी है। इस भीड़ में महिला, पुरुष और वृद्ध शामिल हैं और कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रायडीह प्रखंड के सीलम गांव के बूथ संख्या 82, जहां सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू शुरू हो गई है। हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर 10 से 15 मिनट की देरी से मदतान प्रक्रिया शुरू की गई। मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़ काफी उत्साहित है। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीआरपीएफ, जगुआर, जैप, होमगार्ड आदि जवानों की तैनाती की गई हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण हो सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse