भव्य तरीके से होगा बरवाटोली मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम : रमेश साहू

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवाटोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बन कर तैयार हो गया है। आगामी 31 मई से 5 जून तक मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रमेश साहू ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अभूतपूर्व होगी। माता के आगमन के कार्यक्रम को भी भव्य बनाया जाएगा। इसको ले सारी तैयारियां अपनी अंतिम चरण में है। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कलश यात्रा से प्रारंभ होगा, प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ साथ भागवत कथा, भंडारा आदि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान काशी के यज्ञाचार्य विणुचित आचार्य की अगुवाई में सम्पन्न होगा। मौके पर सिठियो नदी से मंदिर प्रांगण तक कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरविमन्वन, यज्ञारम्भ, कर्मकुटी, जलाधिवास, पूजन, हवन, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, पूजन, हवन, महास्नान, नगर भ्रमण, शैय्याधिवास पूजन, हवन, महान्यास, प्राण प्रतिष्ठा स्थापना, पूर्णाहूति, भंडारा, विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse