टीम एबीएन सिमरिया (चतरा)। थाना क्षेत्र के सिकरी मोड़ के पास एनएच हंड्रेड पर एक पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रौंद डाला जिसमें देवेंद्र कुमार पिता ईश्वर महतो और निरंजन कुमार पिता अशोक कुमार महतो का मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों युवक सिमरिया थाना क्षेत्र के एदला गांव का रहने वाला है। मालूम हो कि देवेंद्र कुमार और निरंजन कुमार दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में हजारीबाग जा रहे थे। जाने के क्रम में सीकरी मोड के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप बनने दोनो युवकों को रौंद डाला है। जिससे दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही सिमरिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse