टीम एबीएन, रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में आईएएस पूजा सिंघल को ईडी की टीम ने बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पूजा सिंघल झारखंड की पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कल पूजा सिंघल की हुई गिरफ्तारी की मुख्य वजह उनके द्वारा आईसीआईसीआई के खाते में जमा एक करोड़ की राशि का ठीक से हिसाब नहीं दे पाना है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ईडी के विशेष जज पीके शर्मा के समक्ष पेश किया गया। ईडी ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन, कोर्ट ने 5 दिन का रिमांड दिया। रिमांड के बाद पूजा सिंघल को केंद्रीय कारागार होटवार भेज दिया गया। इस बीच मनरेगा घोटाले में ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर केंद्र ने मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है। इधर सीए सुमन कुमार से पूछताछ के दौरान मिली सूचना पर ईडी की टीम ने बुधवार को कोलकाता में भी बिल्डर के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के चार्टर्ड अकाउंट सुमन सिंह को भी रिमांड पर लेकर 4 दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी से 1 दिन पहले ईडी की छापेमारी में सुमन के पास 19 करोड़ तीस लाख नगद बरामद हुए थे। सुमन कुमार अब तक पैसे का स्रोत बताने में असमर्थ रहा है। आज रिमांड पर लेगी ईडी : सूत्रों ने मुताबिक, ईडी ने पूजा सिंघल को 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर देने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने 5 दिनों के रिमांड की इजाजत दी। ईडी अधिवक्ता बीएमपी सिंह ने बताया था कि पूजा सिंघल को बुधवार रात होटवार जेल भेजा जाएगा। वहीं गुरुवार को ईडी उन्हें अपने अधीन लेकर पूछताछ करेगी। कोर्ट द्वारा रिमांड पर दिए जाने के बाद पूजा सिंघल को होटवार जेल पहुंचा दिया गया। बता दें, पूजा और उनके पति के ठिकानों पर छापामारी कर ईडी ने अब तक डेढ़ सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति और निवेश के कागजात जब किए जांच में पुख्ता सबूत मिले हैं। उन पर आरोप है खूंटी जिले में उपायुक्त रहते हुए पूजा सिंघल ने गलत तरीके से करोड़ों रुपए अर्जित किए हैं। उन पर 20 से अधिक शेल कंपनियां बनाकर उन के माध्यम से काला धन कमाने का भी आरोप है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse