झारखण्ड : 17 दिन बाद कोरोना से मौत, रांची में मिले दो नए मरीज

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है लेकिन राज्य में अभी-भी कोरोना कमांड में ही है। हालांकि बुधवार 11 मई को कोडरमा में एक कोरोना संक्रमित की मौत होने से राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। झारखंड में कोरोना से मौत के आंकड़ों में 17 दिनों बाद इजाफा हुआ है। झारखंड में कोरोना वायरस ने अब तक 5318 लोगों की जान ले ली है। एक्सपर्ट डॉक्टर्स और IIT कानपुर के विशेषज्ञ जून 2022 तक देश में कोरोना की चौथी लहर के पीक पर होने की संभावना जता चुके हैं। कई राज्यों में संक्रमण भी बढ़ा है लेकिन झारखंड में कुल मिलाकर अभी कोरोना वायरस के संक्रमण को कमांड में कहा जा सकता है। राज्य में बुधवार, 11 मई को कोरोना के दो नए संक्रमित रांची में मिले और दो कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए। झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 34 है। जिसमें रांची में 14, चतरा में 11, देवघर में 04, धनबाद में 03 और जमशेदपुर में 02 एक्टिव कोरोना केस हैं। वहीं, 17 दिनों बाद कोडरमा में एक संक्रमित की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की राज्य में कुल संख्या 5318 हो गयी है। कोडरमा में एक कोरोना संक्रमित की मौत से पहले 23 अप्रैल 2022 को एक मौत गिरिडीह जिले में हुई थी। उससे पहले 22 अप्रैल को धनबाद में एक मौत हुई थी। बुधवार को राज्य में 9293 सैंपल की जांच हुई। अभी तक झारखंड में 02 करोड़ 18 लाख 70 हजार 266 सैंपल की जांच हुई है। इसमें 04 लाख 35 हजार 274 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 04 लाख 29 हजार 922 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse