टीम एबीएन, कोडरमा। आज दिनांक 11/05/2022/ को भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मण्डल अध्यक्ष किशोर पण्डित के अध्यक्षता में व संचालन कर रहे नगर मण्डल महामंत्री हरि पण्डित व विनय शांडिल्य के संयुक्त संचालन में झुमरी तिलैया स्थित सांसद कार्यालय से पैदल चलते हुए झंडा चौक पर परिक्रमा करते हुए सैकड़ों भाजपा समर्थक ने झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शव यात्रा कर शव को नगर अध्यक्ष किशोर पण्डित ने मुखाग्नि दिया। वहीं हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन लीज प्रकरण भ्रष्टाचार मे संलिप्त आईएस अधिकारी पूजा सिंघल के द्वारा झारखंड को खोखला करने के कार्य चल रहा है, जो भ्रष्टाचार का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त खुद मुख्यमंत्री के ऊपर दिखाई प्रतीत होता दिख रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह जाता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित दिनेश्वर प्रसाद, सुनिति सेठ, राजकिशोर प्रसाद, दामोदर सिंह, महेश राम विजय पंडित, संतोष यादव, पप्पू यादव, परमेश्वर विश्वकर्मा, प्रकाश मोदी सत्येंद्र यादव, मनीष कुमार, कृष्णा विश्वकर्मा, शुभम कुमार, शिवम कुमार, रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता, रत्नेश जायसवाल, दिनेश प्रसाद आदि सैकड़ों भाजपा समर्थक हेमन्त सोरेन मुदोबाद, हेमंत सोरेन होश में आओ आदि के नारे लगाए गए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse