चक्रवात "असानी" बदल सकता है अपना रास्ता, झारखंड-बिहार समेत कई राज्यों में दिखेगा असर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 2022 का पहला चक्रवाती तूफान असानी अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी पहुंच चुका है। इसका असर आज शाम से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 10 मई तक यह तूफान ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान तूफान के 125 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ने की संभावना है। उधर, मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान अपनी दिशा भी बदल सकता है। पहले इसके ओडिशा के तट से टकराने के संकेत मिल रहे थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि तूफान फिलहाल बंगाल की खाड़ी में उच्च दवाब क्षेत्र में है और इसके ओडिशा तट के समानांतर बढ़ने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार शाम तक यह बंगाल के समुद्री तट से भी टकरा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल में 10 से 13 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। कम हो सकती है तूफान की गति : मौसम वैज्ञानिक जीके दास ने कहा है कि असानी के उत्तर-पश्चिम से चलने वाली गर्म हवाएं असानी की गति को धीमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया चक्रवात नम हवाओं से ताकत खींचते हैं और अगर एक बार शुष्क और गर्म हवा इसमें प्रवेश कर जाती है तो इनकी गति धीमी हो जाती है। जमीन से टकराने के बाद चक्रवात की ताकत कम हो जाती है। इन राज्यों में दिखेगा असर : चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा दिखने के आसार हैं। इसके अलावा बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश में भी इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग की ओर से इन सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse