सेक्रेड हर्ट स्कूल : मदर्स डे पर बच्चों ने विविध प्रस्तुतियों से बिखेरी इंद्रधनुषी छटा

 

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। मां से संबंधित गीत और नृत्य पर बच्चों के पांव देर तक थिरकते रहे। वहीं शिक्षिकाओं ने सामूहिक गीत गाकर और बच्चों की माताओं ने रैंप वॉक कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का चयन चिट उठाकर किया गया। इस चिट में वर्ग नवम की छात्रा नंदिनी राज की मां सरिता शर्मा का नाम आया, जिन्हें मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर बुलाया गया। स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और मुख्य अतिथि सरिता शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद वर्ग नवम और दशम की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। इसके बाद एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने स्वागत भाषण में अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की जो पढ़ाई प्रभावित हुई है उसकी क्षतिपूर्ति कैसे हो स्कूल के द्वारा इसका भरपूर प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्राचार्य नवीन कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माताओं को मदर्स डे की बधाई दी और हमारे जीवन में मां की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां शब्द जितना छोटा है अर्थ की दृष्टि से उतना ही व्यापक है। उन्होंने एक गीत गाकर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। इसके बाद शुरू हुआ रंगारंग प्रस्तुतियों का दौर जो देर दिन तक चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन मेघा सिंह, तनीषा शर्मा, भूमि राज और शैलवी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वर्ग नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने अपने-अपने माताओं के लिए ग्रीटिंग्स बनाया था जिन्हें स्टेज पर बुलाकर सौंपा गया। माताओं के लिए यह पल काफी भावुक करने वाला था। गोल्डी श्रीवास्तव ने मां से संबंधित गीत प्रस्तुत कर माहौल को इमोशनल बना दिया। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे-धजे नन्हे मुन्ने बच्चे जब मंच पर पहुंचे तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की माताओं के बीच गेम का आयोजन किया गया, जिसके विजेता को सम्मानित किया गया। वहीं रैम्प वॉक के लिए 10 बच्चों की माताओं ने अपना नाम दिया, जिनमें बेस्ट रैंप वॉक के लिए जानवी ओझा कि मां रिंकी ओझा और दीप शिखा श्रीवास्तव को पुरस्कार दिया गया। विद्यालय की शिक्षकाओं ने माताओं को समर्पित एक समूह गीत प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने काफी सराहा। पूरे आयोजन को सफल बनाने में रजनी बाला, पायल सिंह, संगीत शिक्षिका शालू अरोड़ा, निर्मल अरोड़ा, शशि राज, डांस टीचर मिथिलेश कुमार सिंह, विक्की कुमार, विकास कुमार, रंजीता कुमारी, सपना शर्मा, पूजा सलूजा, लता सिन्हा, सरोज पांडेय, कल्पना कुमारी, श्वेता कुमारी, मरियम मैम, स्वीटी सिन्हा, स्वाति कुमारी, रेणु कुमारी, प्रियंका गुप्ता, अनुश्री, अलका सिंह, राहुल कुमार, संजय मिश्रा, सुजीत प्रताप, सुमित साव, जेपी सिंह, रमेश कुंज, सुनील पाठक समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse