एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इस साल सितंबर में हांगजो में होने वाले एशियाई खेलों को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन टीवी के अनुसार एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया है जिसे ओलंपिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इन खेलों का आयोजन शंघाई से लगभग 175 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगजो में 10 से 25 सितंबर के बीच किया जाना था। खेलों की आधकारिक वेबसाइट पर बयान में कहा गया है, एशियाई ओलंपिक परिषद ने घोषणा की है कि 10 से 25 सितंबर, 2022 तक हांगजो, चीन में होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया जाएगा। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि चीन अभी कोविड-19 से जूझ रहा है। शंघाई में प्रत्येक दिन रिकॉर्ड संख्या में मामले आ रहे हैं जो कि मेजबान शहर हांगजो से अधिक दूर नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse