टीम एबीएन, लोहरदगा। आज मनोकामना शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पाँचवे मन्दिर के निर्धारित स्थान में महामणि स्फ़टिक शिवलिंग एवं हनुमान जी के मूर्ति धार्मिक रीति रिवाज़ व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह के प्रभात बेला में यज्ञाचार्य रमेश पौराणिक एवं जजमानों के उपस्थिति में स्थापित कर दी गयी। इस दौरान एककुण्डिय यज्ञ का भी समापन पूर्णाहुति के साथ हो गयी। हालांकि आज रात्रि 10 बजे तक भंडारे का प्रसाद वितरण मनोकामना शिव मंदिर ब्लॉक परिषर में होगा। इस दौरान नगर गणमान्य श्रद्धालुओं का आना जाना लगातार होता रहा। ज़िला के न्यायाधीश महोदय, पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक महोदय के साथ साथ ज़िला उपायुक्त जी का भी भ्रमण मन्दिर परिषर में हुआ एवं भगवान के आशीर्वाद के साथ साथ प्रसाद का भी आनन्द लिये। आज बाहर से बुलाये गये विशेष ब्राह्मण ग्रुप के द्वारा रामचरित्रमानस पाठ के अंतिम अध्याय पूर्ण कर पाठ का भी समापन किया गया। वहीं आयोजन समिति ने सभी नगरवासियों, पुलिस प्रशासन, दानदाताओं व सहयोगियों को उनके सकरात्मक सहयोग के लिये आभार प्रकट किया। आयोजनकर्ता टीम के कन्हैया सिंह व शिक्षक राजीव रंजन जी ने बतलाया कि मनोकामना शिव मंदिर में महामणि स्फ़टिक शिवलिंग व हनुमान जी के मूर्ति के सफलता पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा होने के खुशी में कल दिनांक 7 मई 2022 दिन शनिवार को शाम 7 बजे से रांची के प्रसिद्ध मीरा सोनी एन्ड ग्रुप द्वारा भव्य जागरण की प्रस्तुति करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन रात सहयोग करने वालों में उपेंद्र प्रसाद, शिक्षक राजीव रंजन, व्यवसायी कन्हैया सिंह समेत प्रमोद कुमार, प्रमोद राय, अरविंद दुबे, राजेश शर्मा, प्रदीप साहू, दया सिंह, अरविंद यादव, लाल रवि जी, गणेश यादव, श्यामसुन्दर वर्मा, प्रमित सहदेव, अवधेश सिंह, लाल विनय, कुमार संदीप, कृष्ण कुमार सिंह, विवेक सिंह, रामजतन सिंह, बाबा जी सिंह, विजय दास, विजय साहू, जयकुमार प्रसाद, मृणाल सिंह, राजीव पांडेय, जय सिंह,नवरत्न शर्मा, सुदामा सिंह अशोक पाठक, आशुतोष राणा, बैजनाथ प्रसाद गुड्डुस, रमेश चन्द्र यादव एवम भंडारा व्यवस्थापक प्रमोद अग्रवाल जी इत्यादि समेत ब्लॉक क्षेत्र के युवाओं का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse