टीम एबीएन, रांची। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर घाघरा थाना परिसर में आईडी बम पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन गुमला पुलिस मुख्यालय ने किया। प्रशिक्षण एएसआई कामख्या पासवान ने दिया। इस दौरान थाना के पदाधिकारियों से लेकर सिपाही सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान बताया गया कि किसी भी संवेदनशील रास्ते पर नजर गड़ा कर चलनी है किसी भी रास्ते पर यदि गड्ढे की निशानी हो या किसी भी तरह का शंका हो तो उस जगह पर नहीं जाना है और न ही किसी को जाने देना है। ऐसे स्थान पर तुरंत ही घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ता को जानकारी देना है। वहीं चुनाव के दौरान मत पेटी लाने और ले जाने में सतर्कता बरतते हुए पूरी सुरक्षा के साथ जाने आने का निर्देश दिया गया। इस दौरान ट्रेनर कामख्या पासवान ने बताया कि गुमला जिला के अति उग्रवाद प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के द्वारा आईडी के जरिए नुकसान पहुंचाता है। जिसके तहत यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके और लोगों को भी सुरक्षित रखा जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse