आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद में सुशांत मिश्रा का चयन

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग मे क्रिकेट का गुर सीखे क्रिकेटर सुशांत मिश्रा का चयन इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मे टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हुआ है। इससे पूर्व सुशांत मिश्रा अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। सुशांत ने प्रारंभिक कक्षा से उच्चतर माध्यमिक कक्षा तक की शिक्षा एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग से ग्रहण की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एसके मिश्रा, श्रीमती राजश्री मिश्रा, खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी है तथा पूरे इंडियन प्रीमियर लीग की श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse