झारखंड : 8 मई तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में तपती गर्मी से आम लोगों को राहत मिली है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले कुछ दिन और झारखंडवासियों को गर्मी नहीं सताएगी। पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है इससे लोगों को राहत मिली है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में रांची से सटे मध्य भाग और संथाल के इलाकों में बारिश हो सकती है। झारखंड में तीन सिनेप्टिक फीचर है जो यहां के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। पहला दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। जिसका प्रभाव झारखंड में पड़ रहा है, दूसरा पंजाब से झारखंड क्रॉस करते हुए बांग्लादेश तक टर्फ लाइन बना हुआ है, इसका प्रभाव भी झारखंड पर देखा जा रहा है। तीसरा दक्षिणी अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है जिसके प्रभाव से 6 मई को उस क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा और यह विस्तार होते हुए गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। इसका प्रभाव भी आने वाले दिनों में झारखंड में देखने को मिल सकता है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि 4, 5 और 6 मई को राज्य के दक्षिणी भाग रांची से सटे मध्य भाग और संथाल के इलाकों में गरज और वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 मई को राज्य के संथाल कोल्हान और मध्य भाग में वज्रपात और गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग को छोड़कर सभी जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड की गई है। जिस कारण आम जनों को गर्मी से राहत मिलते हुए दिख रही है और यह क्रम कुछ दिन और झारखंड में बरकरार रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse