टीम एबीएन, रांची। देश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत की। बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि बैठक पूर्णत: राजनीतिक थी जिसमें कोरोना पर कम और अन्य मुद्दों पर अधिक बात हुई, जिसे लेकर झारखंड के तरफ से मैंने आवाज उठाई। मंत्री गुप्ता ने बताया कि मीटिंग में डीजल, पेट्रोल और स्वास्थ्य पर बात हुई, मीटिंग में स्वास्थ्य पर कम पेट्रोल-डीजल के दामों पर ज्यादा चर्चा हुई। देश में लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।उसी के चलते इस मीटिंग में सबसे ज्यादा इसी मुद्दे पर बात हुई। उन्होंने आगे कहा कि ये बैठक खास तौर पर कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए कार्रवाई गई थी। लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे है, राज्य में तैयारियां किस प्रकार से हैं, उसपर महज 40 प्रतिशत ही बात हुई। पेट्रोल डीजल को लेकर लगभग पूरी मीटिंग में 60 प्रतिशत बात हुई। मंत्री गुप्ता ने मांग किया कि 6-12 साल के बच्चों को मुफ्त वैक्सीन मिलना चाहिए, साथ ही सभी उम्र वाले लोगों को बूस्टर डोज भी फ्री मिलना चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य के जिन भी बिंदुओं पर पीएम द्वारा ध्यान आकृष्ट किया गया उनका अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए इससे सारी परेशानी हल हो जाएगी। पेट्रोल डीजल के दामों में जितना इजाफा हो रहा है उससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य होने के कारण मुझे बोलने का मौका नहीं मिला। कई बार हाथ उठाकर भी अपनी बात रखने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं दिया गया। इसके साथ ही कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जैसे कि कोविड के केस बढ़ रहे है उनको देखते हुए 12 साल के बच्चों का मुफ्त में टीकाकरण होना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse