बुद्धेश्वर उरांव के परिजन लोहरदगा से दिल्ली रवाना

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। बुद्धेश्वर उरांव के परिजनों को आज दिल्ली रवाना किया गया। ज्ञात हो कि बुद्धेश्वर उरांव ( दैनिक मजदूर) जो कि ग्राम गढकसमार, थाना सेन्हा, प्रखंड पेशरार के निवासी हैं। पिछले लगभग ढाई महीनों से दिल्ली पंजाबी बाग के महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में 3 फरवरी 2022 से कोमा की स्थिति में भर्ती हैं, इसकी जानकारी परिजनों को 16 अप्रैल को हुई। उसके पश्चात सामाजिक विचार मंच से उनके परिजनों ने संपर्क किया। तत्पश्चात आज सामाजिक विचार मंच के द्वारा बुद्धेश्वर के पिता विश्राम उरांव एवं उनकी बहन दशमनी कुमारी को दिल्ली के लिए टिकट उपलब्ध कराया गया। साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया गया। इसके अलावा लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान (एलजीएसएस) संस्था ने भी आर्थिक सहयोग किया एवं कहा कि भविष्य में और भी सहयोग की जरूरत होगी तो हम तत्पर हैं। वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत जी एवं उनके आप्त सचिव ने सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह से दूरभाष पर बात की और बताया। इस संबंध में उन्होंने अस्पताल एवं दिल्ली पुलिस से बात की है और बुद्धेश्वर और उनके परिजनों को लोहरदगा से लेकर दिल्ली तक हर प्रकार की सहायता के लिए वे तत्पर हैं। इनको कहीं कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, यह आश्वस्त किया गया। दूसरी ओर गुरुकुल शांति आश्रम के शरद चंद्र आचार्य जी ने दूरभाष पर सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह से बात की और बुद्धेश्वर के परिजनों से आचार्य जी ने मुलाकात करते हुए दिल्ली में उन्हें आर्थिक सहायता के साथ-साथ अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और दिल्ली कमेटी से भी बात की। आज टिकट और आर्थिक सहयोग करने वालों में सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह, सागर वर्मा, संदीप भगत एवं एलजीएसएस के प्रतिनिधि विक्रम कुमार शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse