टीम एबीएन, रांची। रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। रांची रेल मंडल के हटिया स्टेशन से खुलने वाली हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है। भारतीय रेल ने हटिया से 29 अप्रैल से 21 मई तक द्वि साप्ताहिक ट्रेन हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस को रद्द कर दिया है। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 1 से 23 मई तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया द्वि साप्ताहिक ट्रेन को रद्द किया गया है। भारतीय रेल की घोषणा के बाद इन दिनों मुंबई आने और जाने वाली ट्रेनें, ट्रेन संख्या 12812/12811 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (द्वि साप्ताहिक) यात्रा प्रारंभ के 29 और 30 अप्रैल, 6, 7, 13, 14, 20 और 21 मई को (कुल 08 ट्रिप) हटिया से रद्द किया गया है। जबकि ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ के 1, 2, 3,9, 15,16, 22 और 23 मई के कुल 08 ट्रिप को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse