राज्य का सबसे गर्म जिला बन रहा गोड्डा, पारा 44 डिग्री के पार, लू को लेकर भी अलर्ट

 

टीम एबीएन, रांची। चिलचिलाती धूप और लू से गोड्डा के लोग परेशान हैं। पूरे झारखंड में पिछले 4 दिनों से सबसे गर्म जिला गोड्डा साबित हो रहा है। अगर सोमवार की बात करें तो आज गोड्डा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम वैज्ञानिक रजनीश राजेश ने बताया कि कल जिले का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं अगले 3 दिनों तक ऐसी स्थिति बरकरार रहने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की भी संभावना है, जिसकी वजह से लू की स्थिति जिले में बनी रहेगी। वहीं आने वाले 3 दिनों तक तापमान 42 से 43 डिग्री टेंपरेचर तक रह सकता है। गोड्डा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रजनीश राजेश ने किसानों के लिए भी फसलों को लेकर उपाय बताया है। उन्होंने कहा है कि खड़ी फसलों में लगातार सिंचाई कर उसमें नमी बनाए रखें। ताकि उपज अच्छी होने की संभावना बनी रहे। वहीं पशुओं को भी हवादार जगह पर रखने की सलाह दी गई है। बता दें कि झारखंड में गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 25, 26 और 27 अप्रैल के लिए मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी रांची समेत पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह, गढ़वा, पलामू, चतरा, पूर्वी सिंहभूम में हीट वेव का असर बुधवार तक जारी रहेगा। गुरुवार से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse