बोकारो स्टील प्लांट के सामने धरना पर बैठे आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज

 

टीम एबीएन, रांची। स्टील प्लांट के प्रशासनिक भवन के समक्ष लगातार 17 दिनों से सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विस्थापित अप्रेंटिस संघ के लोगों पर सीआईएसफ की ओर से लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची सिटी पुलिस टीम ने आंदोलनकारियों को जबरन गाड़ियों में बैठाया और उन्हें थाने ले गई। आंदोलन कर रहे विस्थापित बेरोजगार युवा बोकारो स्टील प्लांट की ओर से अप्रेंटिस कराए जाने के बाद भी 2 साल तक नियोजन नहीं देने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे थे। संघ के लोगों ने बोकारो स्टील के प्रशासनिक भवन के तीन गेट को जाम करने की घोषणा की थी। इसी को लेकर वे लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद बोकारो स्टील के सुरक्षाकर्मी सीआईएसएफ ने महिला और पुरुष पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान आंदोलनकारी महिलाएं चोटिल भी हुई हैं। हालांकि, सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने लाठीचार्ज की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर रोड जाम कर रहे थे। इसी कारण बल प्रयोग कर उन्हें मौके से हटाते हुए थाने ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब आंदोलकारियों को पकड़ कर सीआईएसएफ की गाड़ी में बैठाकर कैंप जेल ले जाया जा रहा था। तब, उन आंदोलनकारियों को खाने के लिए बिस्किट दिया गया था जो एक्सपायर हो चुके थे। वहीं, धरने पर बैठे लड़की और मिहलाओं ने सीआईएसएफ महिला बल पर उनको बाल से पकड़कर लाने और लात से मारने का आरोप लगाया है। सभी आंदोलनकारियों को फिलहाल धरना स्थल से उठाकर सेक्टर 4 स्थित स्टेडियम में बने कैंप जेल में भेज दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse