सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, एक गंभीर

 

टीम एबीएन, रांची। जिला के दामोदर नदी पुल पर एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां एक बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक रामगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं और तीनों रामगढ़ से दिग्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया और एक की स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। अभी तक तीनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस तीनों युवकों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse