टीम एबीएन, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी रविवार को धनबाद पहुंचे। परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मांझी ने कहा कि दलित अब पूजा पाठ की तरफ ध्यान दे रहे हैं। लेकिन पूजा पाठ वैसे ब्राह्मण से करवाएं जो ज्ञानी, विद्वान हो, जो श्लोक जानता हो। अभी ऐसे ब्राह्मण पूजा कराते हैं, जो श्लोक जानते तक नहीं हैं। न्यूज पेपर लेकर पहुंच जाते हैं। हनुमान चालीसा पढ़ पूजा सम्पन्न करवा देते हैं। उन्होंने दलितों से अपील करते हुए कहा कि राजा रामचंद्र जी की आरती गाने से बेड़ा पार नहीं होगा। पढ़ोगे लिखोगे समझदार बनोगे बच्चों को पढ़ाओगे तभी बेड़ा पार होगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलें। बाबा साहब शिक्षा को महत्वपूर्ण बताये थे, इसलिये शिक्षा के बिना दलित आगे नंही बढ़ सकते। उन्होंने पार्टी को बिहार झारखंड के अलावा कई अन्य राज्यों में बढ़ाने की बात कही और कहा कि लोग हमारी विचारधारा से जुड़ रहे हैं। भले ही हम सत्ता में नहीं आ पाए लेकिन हम लोगों के बीच अपनी सेवा करते रहेंगे। दलित, शोषित और पीड़ितों को सहारा देते रहेंगे। उन्हें शोषण से मुक्त कराने का हर प्रयास करते रहेंगे जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सपना था उसे साकार करने का भरसक प्रयास करेंगे। झारखंड में 1932 खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने ठीक से जवाब नहीं दिया और बताया कि उस विषय पर उन्हें बहुत अधिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान यह अधिकार सभी को देता है कि वह देश में कहीं भी जमीन ले सकता है। कहीं का भी नागरिकता ले सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse