टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा ने रविवार को झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित अधिवक्ता प्रदीप हिसारिया के कार्यालय सभागार में एक जरुरतमंद बेटी को कपड़ा और शादी के सामान उपलब्ध कराया। वहीं अमृतधारा योजना के तहत गर्मी को देखते हुए तीन प्याऊ केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिप प्रधान शालिनी गुप्ता उपस्थित हुई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रेरणा शाखा इस वर्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं कन्या भूण हत्या को रोकने को लेकर जागरुकता अभियान एवं बेटियों के जन्मोत्सव का जो बीड़ा उठाया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि कन्या संरक्षण आज की जरुरत बन गई है। बेटी नहीं तो बहू कहां से लाओगे एवं बेटी नहीं तो कलाई पर राख किससे बंधाओगे जैसे कार्यक्रम के तहत यह बीडा उठाया है। वहीं भीषण गरमी को देखते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में अमृतधारा योजना के तहत राहगीरों को ठंडा पानी मिले इसके लिए प्याऊकेंद्र खेला गया है। मौके पर उन्होंने प्रेरणा शाखा द्वारा मई में मनेज पासवान की पुत्री पिंकी के विवाह को लेकर उपलब्ध कपड़ा, ज्वेलरी व इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैग उपलब्ध कराया। मंच की अध्यक्ष श्रेया केड़िया, सचिव नेहा हिसारिया ने कहा कि गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए बाजार व घरों के छतों पर पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि गांव में जाकर बेटियों का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। 27 अप्रैल को आनंद सबके तहत कार्यक्रम को लेकर बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। एक मई को मजदूर दिवस पर मजदूरों के बीच सामनों का वितरण तथा तीन मई को अक्षयतृतीया पर शरबत का वितरण किया किया जाएगा। कार्यक्रम की पीडी काजल गुप्ता, कृत्तिका मोदी थी। अमृत धारा योजना के स्पॉसर हिमांशु केड़िया थे। मौके पर दीपा गुप्ता, पूनम शर्मा, रश्मि केड़िया, मीना हिसारया, रश्मि गुटगुटिया, सीए गुंजन अग्रवाल, वंदना अग्रवाल मौजूद थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse