योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक समीक्षा गोष्ठी संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। नेशनल योगासन स्पोर्ट फेडरेशन से संबद्ध एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड का वार्षिक समीक्षात्मक गोष्ठी जमशेदपुर बिष्टुपुर में डीएस ट्रेड सेंटर में आयोजित हुआ। इस समीक्षात्मक गोष्ठी की शुरुआत योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रार्थना के साथ शुरू की। इस बैठक में पूरे वर्ष के क्रियाकलाप का संक्षिप्त विवरण महासचिव विपिन पांडे ने दिया। साथ ही गोष्ठी में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें नवगठित जिला कार्यकारिणी समितियों का अनुमोदन किया गया। कोषाध्यक्ष महोदय मनोज तिवारी ने आय -व्यय से संबंधित और फंड कैसे निर्माण हो, संबंधित जानकारी दी। योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ने योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची में रोग निवारण शिविर की शुरुआत की जाएगी जिसके माध्यम से युवाओं को योग से जोड़ा जाएगा। महासचिव विपिन पांडे ने सुझाव दिया कि प्रत्येक खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो और सभी खिलाड़ियों को परिचय पत्र दिया जाए। योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन झारखंड राज्य के वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार ने सभी आए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्नेह उपहार से किया। इस गोष्ठी में कमेटी के राज्य को-ऑर्डिनेटर के रूप में मलय कुमार डे का एवं ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के कोऑर्डिनेटर के रूप में प्रज्ञा पारोमिता का नाम सहमति से पारित किया गया। अनुशासन कमेटी के मेंबर के रूप में छवि विरमानी, संजय सिंह एवं मनोज तिवारी का नाम पारित किया गया। इस कार्यक्रम में संजय सिंह, मनोज तिवारी, विपिन पांडे, अंशु सरकार, मलय कुमार डे, प्रज्ञा पारोमिता, विकास कुमार, संतोषी कुमारी, दीपक कुमार, चंदू कुमार, अजय वर्मा, शंकर राणा, संजू कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, रानी सिंह, आरती झा, शर्मिष्ठा रॉय, अजय कुमार, रविशंकर नेवार, तपन चक्रवर्ती, अरूप मजूमदार, किरण झा एवं अनुष्का पानी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन रवि शंकर नेवार ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse