रामगढ़ : हादसे की घाटी चुट्टूपालू फिर 6 घंटे रही जाम

 

टीम एबीएन, रामगढ़। चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी दी। जिस वजह से केबिन में 4 घंटे तक खलासी फंसा रहा। तीन क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद उसे जिंदा निकाल कर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। हादसे की वजह से रांची पटना फोरलेन 6 घंटे तक जाम रहा। दोनों ओर 7 किलोमीटर तक जाम लग गया था। एक बार फिर रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसे के कारण घाटी पूरी तरह लगभग 6 घंटे तक जाम रहा। रामगढ़ पुलिस और एनएचएआई द्वारा तीन क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों को सड़क से किनारे किया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से रामगढ़ की ओर ट्रेलर और ट्रक दोनों ही आ रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रक सड़क की दूसरी ओर चला गया और ट्रक में खलासी बुरी तरह फस गया। दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के बीचो बीच हो गए। जिसके कारण दोनों लेन पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच एनएचएआई की रेस्क्यू टीम को बुलाकर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे खलासी को बाहर निकाल कर रांची रिम्स भेजा। इसके बाद दोनों गाड़ियों को किसी तरह सड़क से किनारे करवा कर आवागमन को शुरू करवाया। जाम के कारण सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। लंबी दूरी के वाहन, बस, छोटे वाहन जाम में फंसे रहे और परेशान भी रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse