टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि 65 दिनों के अंतराल पर 21 अप्रैल को धनबाद में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी, तो एक दिन के अंतराल पर 23 अप्रैल को फिर कोरोना वायरस की वजह से एक मौत गिरिडीह जिले में हो गई। यानी पिछले 03 दिनों में ही 02 मौत हो गयी। जबकि एक समय 65 दिनों तक कोई मौत कोरोना से नहीं हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट के अनुसार राज्य में शनिवार को 9086 सैंपल की जांच हुई। जिसमें 9081 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं रांची में 04 और गिरिडीह में 01 कोरोना पॉजिटिव मिला है। राज्य में अब तक 4 लाख 35 हजार 204 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 4 लाख 29 हजार 865 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। गिरिडीह में शनिवार को हुए एक मौत के बाद अब तक राज्य में 05 हजार 03 सौ सत्रह लोगों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में अभी भी कोरोना के 22 एक्टिव केस हैं। झारखंड में कोरोना के केस वर्तमान में भले ही कम हो पर मामलों का मिलना बढ़ा है। जिसका असर कोरोना इंडिकेटर्स पर पड़ा है। राज्य में 7 डेज डबलिंग दिन घटकर 81213 दिन का हो गया है। वहीं रिकवरी रेट 98.78%और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse