टीम एबीएन, रांची। राजधानी में क्रिटिकल केयर के धुरंधर चिकित्सकों का जल्द ही जुटान होने वाला है। जानकारी के अनुसार, इंडियन क्रिटिकल केयर लीग के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जो 6 मई से 8 मई तक आयोजित होगी। इस लीग में देशभर के विभिन्न राज्यों से क्रिटिकल केयर के वरिष्ठ डॉक्टर व विशेषज्ञ भाग लेंगे। जिसमें क्रिटिकल केयर के इलाज में होने वाले मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में डॉक्टरों के समूह को 12 टीमों में बांटा जाएगा। जिसमें कोलकाता, लखनऊ, गुड़गांव, चेन्नई, भुवनेश्वर, जयपुर, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के सभी बड़े-बड़े अस्पतालों के क्रिटिकल केयर के दिग्गज डॉक्टर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में रेस्पिरेट्री फेलियर, वेंटिलेटर के उपयोग, एनआईवी, एचएनएफसी जैसे डॉक्टरी विषयों पर चर्चा होगी। जहां क्रिटिकल केयर से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए क्रिटिकल केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुधांशु मल्लिक, डॉ श्रीकांत बेहरा, डॉ मनमोहन बोर्स, डॉ स्वाति सिन्हा सहित कई विशेषज्ञ अपनी जानकारी साझा करेंगे। इंडियन क्रिटिकल केयर लीग के इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन रिम्स क्रिटिकल केयर और ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ पीके भट्टाचार्य होंगे। डॉ भट्टाचार्य के अलावा मेडिका क्रिटिकल केयर के इंचार्ज डॉ विजय मिश्रा, डॉ तपस, डॉ सौरभ, डॉ स्वाती, डॉ सैफ सहित रांची के सभी अस्पतालों के क्रिटिकल केयर में तैनात चिकित्सक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse