सहकार भारती प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सृजन शोध संस्थान सहराज धनबाद में सम्पन्न

 

टीम एबीएन, रांची। सहकारिता से जुड़े विभिन्न स्तर पर कार्य करने वाली राष्ट्रीय स्तर की एक मात्र संग़ठन सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सृजन शोध संस्थान परिसर सहराज धनबाद में हुई।बैठक के निमित्त प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन के साथ सदस्यता लक्ष्य 30 जून 2022 तक प्राप्त कर लेना है। जिला स्तर पर एक आदर्श ग्राम योजना की परिकल्पना के बारे में बताते हुए कि किस प्रकार समूहों का गठन कर उसे विभिन्न योजनाओं यथा डेयरी, फिशरी एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार नवाचार से जोड़कर लाभान्वित और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसके लिए जिलों को एक डेटाबेस बनाना होगा। प्रत्येक जिले एकदिवसीय अभ्यास वर्ग के लिए तिथि निर्धारित कर लें। इसमें जिलों के प्रखंड स्तर पर एक समूह का चयन करना है जो कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। प्रत्येक जिले अपना बजट निर्माण करें कार्यालय को सुचारू रूप से संचालित करें। एक बहुराज्य स्तरीय सहकारी संस्था सिम्पली देशी के विषय मे जानकारी दी कि आप भी इस संस्था से जुड़कर अपने उत्पादों को बाजार दे सकते हैं। साथ ही इसका एक आउटलेट भी खोल सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में प्रेस और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के लिए विनय चतुर्वेदी एवं रितेश झा तथा डेयरी प्रकोष्ठ के लिए मुकुल प्रसाद के नाम पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ है। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव हाड़ोदिया, संग़ठन मंत्री श्याम सिंह, भारत भूषण, प्रभा देवी, सृजन शोध संस्थान के शैलेन्द्र जी एवं विभिन जिलो के अध्यक्ष, मंत्री उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse