रांची @ 40 और पलामू @ 44 डिग्री, तीन जिलों में बारिश की संभावना

 

टीम एबीएन, रांची। उत्तरी भारत के अन्य प्रदेशों की तरह झारखंड के अधिकतर इलाकों में इस समय पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है और मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तेज गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम में अपवादस्वरूप देर शाम घिर आयी बदरी के बीच अगले कुछ घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अविभाजित बिहार की ग्रीष्म कालीन राजधानी रही रांची में भी पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस एवं पलामू में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। दोनों जिलों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक रहा। आनंद ने बताया कि अगले एक सप्ताह में राज्य में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने देर रात्रि जारी अलर्ट में बताया है कि राज्य में आज कुछ इलाकों में बादल अभी घिरे हुए हैं और आज देर रात्रि तथा कल तक इन इलाकों में वज्रपात, बादलों की गरज के बीच हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि गरज के साथ सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse