टीम एबीएन, कोडरमा। आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 को भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मण्डल अध्यक्ष किशोर पण्डित की अध्यक्षता में एवं नगर महामंत्री हरि पण्डित व विनय शांडिल्य के संयुक्त संचालन में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस चौक स्थित भारत रत्न विभूषित बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 132वीं जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं नगर अध्यक्ष किशोर पण्डित ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा तैयार किए गए कानून को अद्भुत, प्रसिद्ध विचारक, लेखक, प्रभावशाली वक्ता, समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के निर्माण में अहम योगदान निभाने वाले बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत को बताया। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र के बारे में कहा था कि लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रुप तथा प्रति है जिसमें बिना खून बहाए क्रान्तिकारी, समा, जिक्र और आर्थिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता हैं। उन्होंने दूसरी बात यह भी कहा था कि संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं अपितु जीवन का यह एक माध्यम है। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचन्द्र सिंह, रवि मोदी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हर्षधर, भारतीय मजदूर यूनियन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मानिक चंद सेठ, पूर्व जिलाध्यक्ष सह झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम, ओबीसी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष बासुदेव शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य राजकिशोर प्रसाद, विशाल भदानी, भाजपा नगर मंत्री बिरेंद्र राम, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नगर कोषाध्यक्ष संतोष यादव, झुमरी तिलैया नगर मण्डल कार्यकारिणी समिति सदस्य विजय पंडित, संजय यादव, राजन सिंह, प्रीतम पाण्डेय, बूथ संयोजक प्रकाश मोदी, पालक प्रभारी, सतेन्द्र यादव, बूथ अध्यक्ष मनीष मोदी, उमेश यादव, शंभु यादव आदि सैकड़ों भाजपा समर्थक बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse