हरिद्वार में गरजे भागवत, कहा- 15 साल में देश फिर बनेगा अखंड भारत, जो रास्ते में आएंगे वे मिटेंगे

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने अखंड भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। भागवत ने हरिद्धार में कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा और यह सब हम अपनी आंखों से देखेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो संतों और ज्योतिष के अनुसार 20 से 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत तो होगी ही। लेकिन हम सब मिलकर इस कार्य की गति को बढ़ाएंगे तो 10 से 15 साल में अखंड भारत बन जाएगा। इसके रास्ते में जो भी आएंगे वह मिट जाएंगे- भागवत : आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत हरिद्वार में कनखल के संन्यास रोड स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम और पूर्णानद आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद गिरी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और गुरुत्रय मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंन कहा कि भारत उत्थान की पटरी पर आगे बढ़ चला है। इसके रास्ते में जो भी आएंगे वह मिट जाएंगे। जिस प्रकार से भगवान कृष्ण की उंगली से गोवर्धन पर्वत उठ गया था, उसी तरह संतों के आशीर्वाद से भारत फिर से अखंड भारत जल्द बनेगा। इसे कोई रोकने वाला नहीं है। लेकिन आमजन अगर थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 साल में ही बन जाएगा। यह बात हम हाथों में डंडा लेकर कहेंगे : मोहन भगवत ने कहा कि हम अहिंसा की बात ही करेंगे, पर यह बात हम हाथों में डंडा लेकर कहेंगे। हमारे मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें। तथाकथित लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं, उनका भी उसमें सहयोग है। अगर वह विरोध नहीं करते तो हिंदू कभी जागता नहीं। मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी गिरिधर, स्वामी विशोकानंद भारती, स्वामी विवेकानंद, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद आदि मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse