बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण और भ्रूण हत्या की रोकथाम को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा प्रखंड स्थित लोकाई पंचायत भवन में जिला बाल संरक्षण ईकाई कोडरमा द्वारा बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण एवं भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जेएसएलपीएस के सक्रिय महिला सदस्यों को बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम एवं इसके दुष्प्रभाव के संबंध जानकारी दिया गया। संरक्षण पदाधिकारी कोडरमा अर्चना ज्वाला एवं आउटरीच कार्यकर्त्ता श्री कैलाश यादव द्वारा सक्रिया महिलाओं को दी जानकारी दी गयी। साथ ही चंदवारा प्रखंड स्थित उरवां आजीविका महिला संकुल संगठन भवन में जेएसएलपीएस के सक्रिया महिला सदस्यों के साथ बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण एवं भ्रूण हत्या को लेकर संतोष कुमार एवं मिनिया कुमारी ने विस्तृत जानकारी दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse