टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हर्ट स्कूल में बुधवार को भगवान महावीर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जबकि गुड फ्राइडे को लेकर प्रभु यीशु को भी याद किया गया। विद्यालय प्रांगण में प्रात: कालीन सभा में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार, अभिभावक वीरेंद्र कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार और सीमा जैन समेत अन्य शिक्षको और छात्रों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का संचालन सीसीए के ओवर आॅल इंचार्ज प्रवीण कुमार ने किया। कार्यक्रम एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा के निर्देश पर हुआ। इस मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलित वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने और छुआछूत के भेदभाव को दूर करने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। जबकि उन्होंने प्रभु यीशु और भगवान महावीर के त्याग को अमूल्य बताया। इसके अलावा वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, प्रभु यीशु और भगवान महावीर की तस्वीर बनाकर लोगों को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। इसके अलावा वर्ग नवम और दशम के छात्रों ने क्लास रूम में ब्लैक बोर्ड को डेकोरेट कर महापुरुषों को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षिका शालू अरोड़ा ने भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर कौशांभी मालवा, स्वर्णम कुमार, विक्रम कुमार, गौरव सिंह, पुलकित सोनी, घटिका जैन, मेघा सिंह, वंदना कुमारी, जाह्नवी ओझा, मयंक पांडेय, आभाष जेठवा, बंटी कुमार, सत्यम कुमार निराला ने अपने विचार रखे। इस मौके पर विनोद कुमार, किशोर कुणाल, जेपी सिंह, राकेश पांडेय, पीटीआई राहुल कुमार, संजय तिवारी, रजनी बाला, अलका सिंह, शालू अरोड़ा और शशि राज समेत अन्य शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse