बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देती है विद्या भारती : डॉ नीरा

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में प्रांतीय विषय तथा विषय सह प्रमुख बैठक में मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव विधायक कोडरमा, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार तिवारी प्रदेश सचिव विद्या विकास समिति झारखंड एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहीद शशिन्द्र कुमार शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पूर्व विधायक विश्वनाथ मोदी के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किए गए। बैठक की प्रस्तावना रखते हुए विशिष्ट अतिथि अजय कुमार तिवारी ने कुल विषयों की संख्या 31 बताते हुए कहा कि इन सभी विषयों की संपूर्ण योजना बने एवं उन्हें अच्छे से कार्यान्वित किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आज के लिए सर्वाधिक प्रासंगिक बताते हुए कहा कि विद्या भारती के अनुकूल बनी इस शिक्षा नीति की आवश्यकता आज सारे विद्यालयों को और समाज को भी है। ताकि हम स्वस्थ और चरित्रवान नागरिक समाज को दे सकें। विद्या भारती के पूर्व छात्रों की संख्या 15 लाख से अधिक हो चुकी है और वे सभी अपने-अपने क्षेत्र में निष्ठा से सेवा दे रहे हैं। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव ने अपने वक्तव्य में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर को परिवार बताते हुए कहा कि यहां संस्कार युक्त शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है। साथ ही उन्होंने विद्या भारती योजना की भी प्रशंसा की। जबकि अध्यक्षता कर रहे नारायण सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्या भारती की कसौटी पर यह विद्यालय खरा उतरेगा। यहां पर विद्या विकास समिति झारखंड के सभी पूर्णकालिक को विषय प्रमुख तथा विषय सह प्रमुखों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संभाग निरीक्षक अखिलेश सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिन्हा विभाग निरीक्षक हजारीबाग विभाग एवं तुलसी प्रसाद ठाकुर सह विभाग निरीक्षक ने कार्यक्रम में महती भूमिका निभाई। प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने मंचासीन अधिकारियों का परिचय करवाया। इसी क्रम में उन्हें शॉल एवं मधुर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी का योगदान रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse