रांची : 14 अप्रैल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में लू चल रही है। इन हालात के बीच एक अच्छी खबर आई है। 14 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलेगा। तीन दिन कई इलाकों में बारिश होगी। एक दिन गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। राज्य में अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 11 अप्रैल की बुलेटिन में दी है। यहां आंशिक बादल छाये रहेंगे : मौसम केंद्र के मुताबिक 14 और 15 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां देखने को मिलेगा। कई जगह गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। इन जिलों में लू चलेगी : राज्य के कई जिलों में 13 और 14 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में कहीं-कहीं लू चलेगी। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा। यहां बारिश की संभावना : केंद्र के मुताबिक 16 से 18 अप्रैल को राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। यहां गर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में देखने को मिलेगा। इन्हीं जिलों में कहीं-कहीं 16 अप्रैल को गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की आशंका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse