टीम एबीएन, गिरिडीह। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चार चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 14 मई, दूसरे चरण का मतदान 19 मई, तीसरे चरण का मतदान 24 मई और अंतिम चरण का मतदान 27 मई को है। इन चारों चरणों में गिरिडीह के पंचायतों में मतदान होना है। जिले में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य के कुल 5296 पद हैं। इन 5296 पद पर प्रतिनिधि का चयन 344 पंचायतों के 15 लाख 64 हजार 90 मतदाता करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 743519, पुरुष मतदाताओं की संख्या 820557 और थर्ड जेंडर की संख्या 14 हैं। मतगणना के बाद जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 13 प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख और 344 उप मुखिया का चयन निर्वाचित जन प्रतिनिधि करेंगे। रविवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम है। कोषांग का भी गठन किया गया है। किसका किताना पद : • जिला परिषद सदस्य: 46, • मुखिया: 344, • पंचायत समिति सदस्य: 446, • वार्ड सदस्य: 4460, किस चरण में कहां होगा चुनाव : • प्रथम चरण: जमुआ, गिरिडीह, गांडेय, • दूसरा: गावां, तिसरी, बेंगाबाद, देवरी, • तीसरा चरण: धनवार, बिरनी व सरिया, • चौथा: बगोदर, डुमरी व पीरटांड़। किस प्रखंड में कितना मतदान : केंद्र और मतदाताओं की संख्या प्रखंड मतदान केंद्र की संख्या मतदाता की संख्या : जमुआ 544 192245, गिरिडीह 385 129967, गांडेय 352 122247, गावां 232 80146, तिसरी 189 67320, बेंगाबाद 306 105445, देवरी 365 127197, धनवार 504 177761, बिरनी 339 121666, सरिया 258 90573, पीरटांड़ 219 76663, डुमरी 452 159052, बगोदर 315 113808
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse