टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों में तेज लू भी चल रही है। इससे जनजीवन हाल बेहाल हो गया है। शनिवार को कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के के पार रहा। पलामू के मेदिनीनगर में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। यह राज्य के किसी जिले के इस माह में अबतक का सबसे अधिक तापमान है। इधर, लू से राज्य में दो लोगों की मौत हो गई। रामगढ़ के गोला में एक युवक की जान चली गई तो सरायकेला के राजनगर में शिक्षक बहादुर हांसदा की मौत हो गई। राजनगर में ही तीन स्कूल छात्राएं भी बेहोश हो गईं। पिछले कई दिनों से स्कूलों में छात्रों के बेहोश और गर्मी से बीमार होने की खबरें आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान के मामले में जमशेदपुर और गढ़वा शहर दूसरे स्थान पर रहे जहां पारा 42 डिग्री पर रहा। मौसम केंद्र के मुताबिक पलामू प्रमंडल के अलावा गिरिडीह, देवघर, समेत अन्य जगहों पर भी तेज लू चल रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक ने बताया कि अभी ला नीना स्टैंडर्ड फेज पर चला गया है। इस कारण बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नम हवा का बहाव नहीं हो रहा है। इसी वजह से यहां तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के साथ डॉक्टरों ने आम जनों से सावधान रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि पानी ज्यादा पीएं और अनावश्यक धूप में जाने से बचें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse