रामनवमी : सीएम के जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ऐतिहासिक तपोवन मंदिर

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामनवमी की धूम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर राजधानी के ऐतिहासिक तपोवन मंदिर जाकर भगवान राम, राम भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना की। सीएम राज्यवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए वहां उपस्थित रामभक्त श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान वो खुद कई बार पूरे जोश के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए। मौके पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, झामुमो नेता विंनोद पांडे, डीसी छविरंजन, सीनियर एसपी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरी दुनिया मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम के बताए आदर्श पर चलने की बात करती है। वो भी अपने दिल में भगवान राम और भक्त हनुमान के विचारों को लेकर चल रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमें बहुत खुशी हो रही है जब हम तपोवन मंदिर आने के क्रम में हर तरफ पूरे जोश और उत्साह से राम भक्तों को जय श्रीराम के नारे के साथ तपोवन मंदिर आते देखते हैं। हर रास्ते, हर गली, हर पगडंडी से राम भक्त तपोवन मंदिर की ओर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई अदृश्य शक्ति है जो हम सभी को एकजुट और आपस में बांध कर रखती है यही हमारी ताकत है। रामनवमी को लेकर तपोवन मंदिर में सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान राम की पूजा की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महावीर मंडल द्वारा राम वस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा करते हुए कहा कि वो ऐतिहासिक तपोवन मंदिर को भव्य रूप प्रदान कराएंगे और इस इलाके में पेयजल, लाइटिंग और तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, जिससे तपोवन मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse