कोडरमा : हर्षोल्लास के साथ मनी रामनवमी, विभिन्न अखाड़ा समिति ने निकाली भव्य झांकी

 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले में महारामनवमी के अवसर पर रविवार को विभिन्न अखाड़ा समितियों के साथ के भव्य जुलुस निकाला गया विभिन्न क्लबों एवं अखाड़ों ने इस अवसर पर सुंदर झांकियों का भी प्रदर्शन किया, रविवार की संध्या से शुरू हुए जुलूस देर रात लगभग 3 बजे तक चलता रहा। अखाड़ा समितियों के लोगों ने परंपरा हत्यारों लाठियां के साथ शानदार खेल का भी प्रदर्शन किया गया जुलूस के समय के विभिन्न हिस्से में लोग इकट्ठा थे, विभिन्न अखाड़ा समिति द्वारा निकाली गई। कोडरमा में इंदरवा परिसर से शुरू होकर जलवाबाद, नगरखारा आदि जगहों से लोग पहुंचे, जो देर रात तक आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं डोमचांच में इस दौरान विभिन्न स्थानों से निकाले गए आकर्षक झांकी लोगों को बरबस कई युगों की यादें ताजा कर दी। जिसमें भगवान राम के विभिन्न अवतारों, राम सीता विवाह आदि कई मनमोहक झांकी आकर्षक रूप से सजाया गया था। वहीं देर रात भी राम भक्तों के द्वारा जय श्री राम, हर हर महादेव, बजरंगबली की जय एक नारा एक ही है नाम जय श्री राम का नाम लगाए जा रहे थे। जुलूस के साथ-साथ प्रशासन भी तैनात थे। दौरान ग्रामीणों क्लब ने जगह-जगह जुलूस के लिए शरबत और पेयजल की भी व्यवस्था की थी। दो वर्षों के बाद निकले अखाड़े से लोगों में दिखा उत्साह : विदित हो कि कोरोना की वजह से लगातार दो वर्षों तक रामनवमी त्योहार पर इस तरह के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहा था। जिस कारण लोगों में मायूसी थी। लेकिन इस वर्ष सब कुछ सामान्य रहने के कारण राज्य सरकार द्वारा जुलूस प्रदर्शन व अखाड़ा को दी गई हरी झंडी से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोग पूरे जोश उत्साह और उमंग के साथ अखाड़ा का प्रदर्शन करते दिखे।  हर अखाड़ा दलों का जोरदार स्वागत : वहीं जिले के कोडरमा समेत अन्य जगहों पर विभिन्न स्थानों से आने वाले सभी अखाड़ा दलों के लिए जंहा एक ओर जिला प्रशासन वहीं दूसरी ओर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल आदि का मंच सुसज्जित था, वहीं अपने अखाड़ा से शहरों की ओर आने पर विभिन्न क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। अखाड़ा दलों का ध्वनि विस्तारक यंत्र से जोरदार स्वागत किया जा रहा था। जिससे अखाड़ा दलों में शामिल लोगों का उत्साह काफी दुगना हो जा रहा था। कोडरमा के जलवाबद में निकाले गए जुलूस में अनिल राम, विनोद राम, उमेश राम, धीरज राम, अमित कुमार, संतोष कुमार, सुमित कुमार, मनीष कुमार, झुन्नी कुमार, मनोज कुमार, भोला कुमार, बबलू कुमार, बंटी कुमार, संजय पासवान, गुड्डू कुमार, ईशु कुमार, मंकू कुमार, मोनू कुमार, नीरज कुमार, सूरज कुमार, सुधांशु कुमार, अनिल सिंह, अवधेश कुमार, बबलू सिंह, संदीप साव, बंटी साव, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ कुमार, प्रदीप राम, चंदन कुमार, रंजन कुमार, विक्की चंद्रा, अजय पांडे, गोपाल कुमार गुतूल आदि लोग शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse