बूस्टर डोज : जानें अब कितने में मिलेगी कोरोना वैक्सीन...

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोविड-19 के बूस्टर डोज की कीमत घटाने का एलान किया है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटे की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी। आज अदार पूनावाला ने इसे लेकर एक ट्वीट किया, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद एसआईआई ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से 225 रुपये प्रति खुराक करने का निर्णय लिया है। हम सभी 18 से अधिक की उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक देने के केंद्र के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं। भारत बायोटेक ने भी घटाए दाम : वहीं, भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्सीन कोवाक्सीन के लिए बूस्टर खुराक की कीमत घटाने की घोषणा की है। कंपनी की संयुक्त निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवाक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse