आधे से भी कम हुई कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत

 

एबीएन हेल्थ डेस्क। पुणे की वैक्सीन निमार्ता सीरम इंस्टीट्यूट ने निजी अस्पतालों को बूस्टर डोज के लिए कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड को प्रति डोज 600 के बजाए 225 रुपए में आपूर्ति करने की शनिवार को घोषणा की। कंपनी ने यह फैसला सरकार से बातचीत के बाद लिया है। इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपए प्रति डोज से घटाकर 225 रुपए करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के इस फैसले की पुन: सराहना करते हैं कि उसने वैक्सीन की एहतियाती खुराक 18 वर्ष से ऊपर की आबादी के लिए खोल दी है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को फैसला किया कि 10 अप्रैल से सभी वयस्क कोविड टीके की एहतियाती खुराक ले सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड का पहला और दूसरा टीका तथा अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को तीसरा टीका पूर्व की भांति सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse