टीम एबीएन, रांची। बहुप्रतीक्षित पंचायत चुनाव की डुगडुगी शनिवार को बज गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने इसकी औपचारिक घोषणा आयोग कार्यालय में कर दी। चार चरणों में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होगा। इसमें 1 करोड़ 96 लाख मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। 53,480 मतदान केंद्र आयोग ने बनाया है। बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएंगे। बताते चलें कि राज्य के 24 जिलों के 264 प्रखंडों में होनेवाले पंचायत चुनाव में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 4345 है। वही ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 53 हजार 479 है। यदि ग्राम पंचायत के मुखिया के निर्वाचन की कुल संख्या की बात करें तो 4345 है। वहीं, पंचायत समिति के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 5341 है और जिला परिषद के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 536 है। इन पदों के लिए जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराने का औपचारिक ऐलान करेगा। मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराने की तैयारी है, जिसके कारण मतगणना में समय लगेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse