वेंटीलेटर पर पहुंच गई है झारखण्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था : प्रतुल शाहदेव

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है तो दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। शाहदेव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 181 एम्बुलेंस सेवा फेल हो चूकी है, गांव-गांव से आज भी मरीज को खाट पर लाना पड़ रहा है। रिम्स में आयुष्मान योजना के 9 करोड़ रुपया में 25 फीसदी इंसेंटिव के रूप में स्वास्थ्य कर्मियों व 75 फीसदी इंफ़्रास्ट्राक्चर पर खर्च करना था किन्तु एक रुपए का भी कार्य नहीं हुआ। लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिलों के अस्पताल, पीएचसी की स्थिति खराब है। डाक्टर का घोर आभाव है। शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं दूसरे राज्यों में सफलतापूर्वक लागू की जा रही है। केंद्र सरकार प्रत्येक स्तर पर मदद करने को तैयार है किन्तु हेमंत सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर आ गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse