टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला की हृदयस्थली माना जाने वाला कैनरी पहाड़ इन दिनों भीषण आग की चपेट में है, जिससे न केवल पहाड़ बल्कि जिले का अरमान भी जलकर खाक हो रहा है। आग लगने के कारण कैनरी पहाड़ के चारों ओर आग की लपटें देर रात तक दिखती रही है। हजारीबाग वन विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने आगजनी की इस घटना को अंजाम दिया है। कैनरी जंगल में आग लगने की इस घटना के कारण कई जंगली जीवों के मरने की खबर सामने आ रही है। आग बुझाने में जुटे कर्मियों की मानें तो 8 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि, हजारीबाग में यह पहली घटना नहीं है कि कैनरी पहाड़ में आग लगा हो। इसके पहले भी इस क्षेत्र में आगजनी हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद जो लोग कैनरी घूमने आते हैं, वे सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बड़ा क्षेत्र होने के कारण हर एक व्यक्ति पर नजर रखना भी चुनौती भरा है। आम लोगों की जागरूकता ही इसकी सुंदरता को बचा सकता है। हजारीबाग से लगभग 5 किमी दूर कैनरी पहाड़ है। यहां से हजारीबाग का पूरा दृश्य देखा जा सकता है। हजारीबाग में अनेक पहाड़ियां हैं, जिसमें कैनरी हिल प्रमुख है। इस पहाड़ पर एक इमारत भी है जो इसकी सुंदरता बढ़ा देती है। जो भी व्यक्ति दूरदराज से हजारीबाग पहुंचते हैं, एक बार यहां आकर इसकी खूबसूरती का लुफ्त उठाते हैं, जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह एक सुंदर आकर्षक प्राकृतिक पिकनिक स्थल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse