हजारीबाग : भारी मात्रा में हथियार के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र से पांच नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी नक्सली को जंगल से पकड़ा है। आरोपी नक्सली में भागीरथ महतो, इश्वर दयाल, हरेद्र गंझू, बालेश्वर राम और रामकुमार महतो का नाम शामिल है। आरोपी माओवादी संगठन के सदस्य है। पुलिस आरोपी के पास से तीन रायफल, एक देसी कट्टा, 30 कारतूस सहित अन्य समान बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पुछताछ कर रही है। ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों पूर्व कोल कंपनी में फायरिंग करते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। उसी क्रम में एसपी मनोज रतन चौथे के द्वारा विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की केरेडारी थाना अंतर्गत मनातू- लाजिदाग क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेपीसी के सबजोनल कमांडर, एरिया कमांडर, सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हजारीबाग जिला पुलिस व सीआरपीएफ की 22वी बटालियन ने पांच नक्सली को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। जिसमें 315 की दो राइफल, 303 की एक राइफल, देसी कट्टा एक, लिक्विड जेलेटिन, डेटोनेटर, संगठन का पर्चा व राशिद, एक स्कार्पियो गाड़ी इत्यादि को बरामद किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse