एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना के खिलाफ अभी जंग जारी है। देश में भले ही कोरोना के केस कम आ रहे हैं लेकिन यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। इसी बीच केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि 18+ एज ग्रुप वालों को भी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 10 अप्रैल से 18+ वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। बूस्टर डोज सभी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगी। बता दें कि पहली और दूसरी कोरोना डोज के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ-साथ हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप के लिए बूस्टर डोज जारी रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse