टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम के वार्ड 11 की पार्षद रंजू सिंह ने विद्यार्थियों के बीच नि:शुल्क स्कूल बैग बांटा। वितरण कांटा टोली चौक स्थित स्कूल में किया गया। ज्ञात हो कि सरकार के द्वारा शिक्षा के लिए चलाई जा रही मध्याह्न भोजन एवं छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की और से कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिया रहा है। इससे ज्यादा बच्चे स्कूलों के प्रति आकर्षित होंगे एवं राज्य के साक्षरता दर में क्रमिक रूप से इजाफा होगा। इस पर पूर्व पार्षद अभय सिंह ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा हासिल करनी चाहिए। इससे वे अपना और देश का भविष्य बेहतर कर सकते हैं। मौके पर मौजूद प्रिंसिपल बीटूंग सुधर्म, पूर्व पार्षद अभय सिंह, पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। उक्त जानकारी पार्षद के सहयोगी सदाम कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse